अशोकनगर में दिन का पारा 7° गिरा:रात का तापमान बढ़कर 12.5° पहुंचा; 3-4 दिन और कड़ाके की ठंड का अनुमान

अशोकनगर जिले में दो दिन से धूप न निकलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इस तरह दिन के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।
हालांकि बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री बढ़कर 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अब दिन और रात के तापमान में केवल 4.5 डिग्री का अंतर रह गया है, जिससे पूरे दिन समान ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार सुबह जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा था। शनिवार को कोहरे की तीव्रता कुछ कम रही, लेकिन बादलों के कारण दिनभर धूप नहीं निकल सकी। पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम से बढ़ी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 213 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसी प्रभाव से जिले में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं आ रही हैं। 3-4 दिन और कड़ाके की ठंड का अनुमान मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में और गिरावट के साथ कड़ाके की सर्दी बने रहने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *