जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बीएन सिंह ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए का मैच 4 जनवरी से होगा। इसका आयोजन बोकारो जिला क्रिकेट संघ कर रहा है। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने बताया कि ग्रुप ए में रामगढ़, गिरिडीह, चतरा, सरायकेला खरसावां व मेजबान बोकारो की टीम है। प्रतिदिन दो मैच सेक्टर-3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड व चास कॉलेज चास के मैदान में खेले जाएंगे। सुपर डिवीजन के मैच 10 से 12 जनवरी और फाइनल मैच 14 जनवरी को बोकारो में होगा। 4 जनवरी को बोकारो बनाम रामगढ़ चास कॉलेज चास ग्राउंड में व चतरा बनाम सरायकेला खरसावां ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में। 5 जनवरी को बोकारो बनाम गिरिडीह चास कॉलेज चास ग्राउंड में और रामगढ़ बनाम सरायकेला खरसावां ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में। 6 जनवरी को गिरिडीह बनाम चतरा चास कॉलेज में व बोकारो बनाम सरायकेला खरसावां ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में। 7 जनवरी को बोकारो बनाम चतरा चास कॉलेज ग्राउंड में व गिरिडीह बनाम रामगढ़ ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में। 8 जनवरी को गिरिडीह बनाम सरायकेला चास कॉलेज ग्राउंड में व रामगढ़ बनाम चतरा ट्रेनीज में होगा।


