बोकारो | चिन्मय विद्यालय बोकारो में साल 2026 का आगाज भगवान राम और भगवान हनुमान की आराधना के साथ हुआ। विद्यालय में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के स्टाफ, शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। सुंदरकांड पाठ चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती और शिक्षक पंकज मिश्रा ने किया। मुख्य यजमान के रूप में उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार बैठे। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी और प्राचार्य सूरज शर्मा भी मौजूद रहे।


