ऑपरेटर ने युवक के सिर पर पत्थर मारकर की हत्या:लहुलूहान हालात में पहुंचाया हॉस्पिटल, जोधपुर में तोड़ा दम, खाने को लेकर हुआ विवाद

खाने को लेकर सोलर प्लांट पर कार्यरत मशीन ऑपरेटर और मजदूर के बीच कहासुनी हो गई। झगड़ा होने पर ऑपरेटर ने पत्थर से हमला कर मर्डर कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके कोटड़ा मेहरों की ढाणी गांव रिन्यू पॉवर प्लांट परिसर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल युवक का शव जोधपुर एमडीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में है। पुलिस के अनुसार शिव कोटड़ा गांव में बीचिंग प्लांट (बजरी, क्रकीट मिक्स करने का प्लांट) मेहरों की ढाणी में लगा हुआ है। वहां पर ऑपरेटर सत्येंद्र निवासी झांसी मशीन ऑपरेटर और आकोड़ा निवासी सवाई सिंह (35) पुत्र विरधसिंह लेबर का काम करता है। नए साल पर पार्टी के बाद खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। सवाई सिंह ने लकड़ी उसके पैरे पर मार दी। गुस्साएं सत्येंद्र ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। इससे सवाईसिंह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सत्यपेंद्र को पकड़ा। घायल हो शिव हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। देर रात को जोधपुर में तोड़ा दम जोधपुर एमडीएम में घायल का इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अब पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी है। परिजनों का शुक्रवार को कहना था कि घटना की पूरी जानकारी लेंगे इसके बाद रिपोर्ट देंगे। लेकिन रात को ही युवक की डेथ हो गई। युवक डिटेन शिव थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया- मृतक का शव जोधुपर हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी युवक को डिटेन कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *