बोर्ड एग्जाम के चलते जालोर महोत्सव स्थगित किया:बैठक में तय की जाएगी अगली तारीख; फरवरी में होना था

जालोर में 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित राजस्थान बोर्ड एग्जाम को देखते हुए जालोर जिला स्टेडियम में 14 साल से 15 से 17 फरवरी तक आयोजित हो रहा जालोर महोत्सव इस बार फरवरी महीने में नहीं होगा। बता दे जालोर को नई पहचान दिलाने के लिए तत्कालीन जिला कलेक्टर राजन विशाल ने 2014 में जालोर महोत्सव की शुरुआत की थी। जिसके बाद लगातार महोत्सव 15, 16 व 17 फरवरी को आयोजित हो रहा है। इस बार राजस्थान बोर्ड की ओर से 12 फरवरी से 28 फरवरी तक जिले में कक्षा 8वीं,10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम शुरू हो रहे हैं। जिसको देखते हुए जालोर में तीन दिवसीय जालोर महोत्सव को स्थगित किया गया। जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने बताया कि महोत्सव को कैंसिल नहीं किया गया है। इसको राजस्थान बोर्ड एग्जाम को नजर में रखते हुए स्थगित किया गया हैं। जिसको एग्जाम के बाद जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कर फिर इसकी नई तारीख तय की जाएगी। जालोर में महोत्सव कैंसिल होने की चर्चा बता दें पिछले साल आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने घोषणा की थी कि 2026 में आयोजित होने वाला जालोर महोत्सव स्टेडियम में आयोजित नहीं होगा। यह खेल मैदान मैला लगाने समेत विभिन्न आयोजन से खराब हो जाता है और खिलाड़ी मेला चलने तक खेल भी नहीं पाते हैं। जिससे 2026 का महोत्सव कई अन्य जगह करने की घोषणा की थी। उसके बाद अब बोर्ड एग्जाम को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने पर लोगों में कार्यक्रम कैंसिल होने को लेकर नाराजगी हैं। कार्यक्रम को स्थगित करना चर्चा का विषय बना हुआ। प्रशासन को दूसरी जगह नहीं मिली इस लिए बोर्ड एग्जाम का बहाना बना बनाकर जालोर की शान महोत्सव कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *