सिवनी में दाल से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल:जबलपुर से नागपुर की जा रहा था ट्रक; सड़क पर बिखरी दाल की बोरियां

सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र में सनाई डोंगरी से खेरनरा मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा दाल से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर यातायात कम था। ट्रक तेज रफ्तार में बताया जा रहा है। सनाई डोंगरी के पास चालक रामकुमार भलावी का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरी दाल की बोरियां ट्रक पलटने से दाल की बोरियां सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही धूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क से ट्रक और बिखरे माल को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। धूमा थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के बयान और वाहन की स्थिति की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां अक्सर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। पुलिस लगातार वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *