रायपुर पुलिस ने सड़क पर उतारा PK…. VIDEO:आमिर खान के गेटअप पहनकर दे रहा है ट्रैफिक जागरूकता का मैसेज, नए साल में पुलिस की पहल

रायपुर में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायपुर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जागरूकता का अनोखा तरीका अपनाया। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में शहर के चौक-चौराहों पर फिल्म पीके के आमिर खान के वेशभूषा में कलाकारों ने अभियान चलाया गया। इसमें मोर पिरोहिल नाट्य संस्था के कलाकार ने पीके फिल्म के नायक की वेशभूषा धारण कर, सिर पर हेलमेट लगाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन का मैसेज दिया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री चौक से की गई, जहां ‘पीके’ के रूप में कलाकार ने लोगों से मजाकिया और रोचक अंदाज में बातचीत की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को अपने ही अंदाज में टोका और उन्हें सुरक्षा के महत्व को समझाया। यह पहल लोगों के बीच उत्सुकता और मुस्कान दोनों का कारण बनी। यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रतिदिन शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया जाएगा। कलाकार नागरिकों को सड़क पर सावधानी, नियमों के पालन और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने के साथ ही मनोरंजक ढंग से लोगों में जागरूकता फैलाना है। पुलिस ने की अपील रायपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना न भूलें। सुरक्षित यात्रा ही जीवन की सुरक्षा है यही मैसेज इस विशेष पहल के माध्यम से दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *