कोटा हाड़ौती ट्रेवल मार्ट के दूसरे दिन सिटी पार्क में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने स्टॉल का निरीक्षण किया। टूर ऑपरेटर व होटल इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों से बातचीत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में दीया कुमारी ने कहा कि
हाड़ौती ट्रैवल मार्ट बड़ा आयोजन है। यहां बड़ी संख्या में होटल्स इंडस्ट्रीज से जुड़े स्टॉल्स लगे। इस आयोजन में
देशभर के टूर एंड ट्रेवल्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने पार्टिसिपेट किया है। पहली बार कोटा में इस तरह का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन हाड़ौती सम्भाग के टूरिज्म के लिए अच्छा संकेत है। इस आयोजन से हाड़ौती संभाग का टूरिज्म बढ़ेगा, देश के लोग हाड़ौती के टूरिज्म के बारे में जान सकेंगे। यहां के ऐतिहासिक इमारतों, पर्यटक स्थलों से रूबरू हो सकेंगे। कोटा में नया एयरपोर्ट के बनने से आने वाले समय में यह बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। टूरिज्म डिपार्मेंट की कोशिश है कि प्रदेश में टूरिस्ट डेस्टिनेशन बड़े। राजस्थान में बहुत सी जगह ऐसी है जहां देखने को बहुत कुछ है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग वहां नहीं पहुंच पाते। ट्रैवल मार्ट जैसे आयोजन से लोगों को से सभी के बारे में जानकारी मिलती है। हम राजस्थान में बहुत सारे टूरिज्म सर्किट डेवलप कर रहे हैं। प्रदेश में रिलीजियस (धार्मिक) टूरिज्म की बहुत संभावना है।


