पैसों के लेनेदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला:पेट और पीठ पर किया वार, आंतें निकली बाहर; धमतरी पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है। सुंदर गंज वार्ड में एक युवक मनीष सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसके पेट और पीठ पर गंभीर वार किए गए और आंतें बाहर आ गईं। घायल मनीष सिंह को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर गंज वार्ड में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मनीष सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हमले में युवक की आंतें बा​हर निकल आई मनीष सिंह के भाई ने बताया कि वो घर में खाना खा रहा था, तभी बाहर शोर सुनकर निकला। मोहल्ले वालों ने उन्हें मनीष पर चाकू से हमला होने की सूचना दी। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो मनीष के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें थीं और आंतें बाहर निकली हुई थी। पैसों को लेकर युवक से हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, घायल मनीष सिंह और रोहन ठाकुर खाना खाने के बाद सिहावा चौक के पास स्थित हिंदू अनाथालय के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी मोहल्ले का साहिल खत्री वहां आया। पुरानी पैसों के लेन-देन को लेकर साहिल और मनीष के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर साहिल खत्री ने अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिंह के पेट और पीठ पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू से पेट पर वार करने के कारण मनीष की आंतें बाहर आ गई। हमला करने के बाद साहिल खत्री मौके से फरार हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश में रोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *