देवास में घना कोहरा, दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी:दोपहर 1 बजे तक नहीं निकली धूप; तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट

देवास में शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी। कोहरे का असर इतना अधिक था कि दोपहर 1 बजे तक धूप नहीं निकली। पिछले दो दिनों से शहर में कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है, हालांकि शुक्रवार को यह सुबह 10 बजे तक ही था। कोहरे के साथ-साथ ठंड का असर भी बढ़ गया है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं का दौर भी जारी है, जिससे ठंडक और बढ़ गई है। हालांकि, फसलों के लिए यह मौसम फिलहाल सामान्य बताया जा रहा है। देखिए दो तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *