भोपाल में फिनाइल पीकर युवक ने की खुदकुशी:मुंह से झाग आता देख परिजनों ने पहुंचाया था अस्पताल

निशातपुरा इलाके में एक युवक ने फिनाइल पीकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय छगन कुशवाहा मूलत: बैरसिया का रहने वाला था। यहां पर वह करोंद इलाके में पीपल चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। वह चाय बेचने का काम करता था। शुक्रवार की रात अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सुसाइड की बात सामने आ रही है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल को खंगालेगी जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *