असमाजिक तत्वों ने महिला के ऑटो में लगाई आग:गुमला में बच्चे को लेकर चलाती थी ऑटो, मुखिया से पा चुकी है सम्मान

गुमला जिले के अरमई पंचायत के पुग्गू बड़का टोली गांव में महिला लीना पैकरा के टेंपो में अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। लीना अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। उनके पति मुंदर साय पैकरा छत्तीसगढ़ निवासी हैं और पुगू में रहते हैं। लीना ने हड़िया दारू बेचने की सलाह ठुकराकर आत्म सम्मान के साथ टेंपो चलाने का काम शुरू किया था। उनके इस कार्य को देखते हुए फसिया पंचायत के मुखिया नरेश उरांव ने 18 दिसंबर को उन्हें सम्मानित भी किया था। टेंपो के चक्के की चोरी कर ली गई थी लीना ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले उनके टेंपो के चक्के की चोरी कर ली गई थी। इसके बाद नए साल की रात करीब 8:30 बजे अज्ञात आपराधिक तत्वों ने उनके टेंपो में आग लगा दी। इस मामले को लेकर लीना ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी महेंद्र करमाली दलबल के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। महिला के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई फसिया पंचायत के मुखिया नरेश उरांव ने बताया कि लीना ने 2022 में ऑटो खरीदा था और खुद से आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं, क्योंकि उनके पति मुंदर साय ऑटो चलाना नहीं जानते थे। मुंदर साय बढ़ई का काम करते हैं। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हालांकि, इस घटना से महिला के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *