श्रीगंगानगर में हिमालय से आ रही ठंडी हवाएं:कोहरे का अलर्ट जारी; वाहन सावधानी से चलाने की सलाह

राजस्थान के उत्तरी जिलों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को शिमला का अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रहा। जबकि श्रीगंगानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री और न्यूनतम 12.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे जिले में दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। घने कोहरे का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में शीतलहर चलने और सुबह-शाम घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम रहेगी जिससे वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार- इन दिनों हिमालय क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं राजस्थान के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही है। श्रीगंगानगर की भौगोलिक स्थिति के कारण यहां ठंड का असर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन और बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *