कांग्रेस नेता बोले-भाजपा के इशारों पर काम कर रहा प्रशासन:परिसीमन में भौगोलिक परिस्थितियों के साथ ही जनसंख्या का मापदंड बिल्कुल भी तय नहीं किया

कांग्रेस के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष और विधायक विकास चौधरी ने पंचायत स्तर पर किए गए पुनर्गठन पर गाइडलाइन की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भाजपा के इशारों पर काम करने और जनता के विश्वास और भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जयपाल के साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। विधायक विकास चौधरी ने कहा- जिला परिषद के चुनाव से पहले किए गए वार्डों के परिसीमन में भौगोलिक परिस्थितियों के साथ ही जनसंख्या का मापदंड बिल्कुल भी तय नहीं किया। किसी वार्ड में 2400 की जनसंख्या रखी गई तो किसी वार्ड में 20000 से अधिक की जनसंख्या रख दी गई है। भौगोलिक स्थिति का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया है। चौधरी ने कहा- कई किलोमीटर तक एक वार्ड को बनाया गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई वार्डों को अपने हिसाब से शामिल करते हुए उन्हें तैयार किया गया है, जो बिल्कुल भी गाइडलाइन के अनुरूप है। कई स्थानों पर जातिगत और धार्मिक रूप से भी परिवर्तन किए गए हैं। इससे कि मतदाताओं को रिझाया जा सके और कांग्रेस माइंडेड मतदाताओं को खराब करने का काम किया जा रहा है। कई वार्डों को खत्म कर एक वर्ड भी बनाया गया है, जबकि इसमें जनसंख्या के अनुपात भी देखा नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया के स्थानीय कलेक्टर और प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। सरकार आती जाती रहती है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर आम जनता को ध्यान में रखकर काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस पर कोई समाधान नहीं होता है तो फिर जनता के साथ सड़कों पर उतरकर अपना विरोध कांग्रेस की ओर से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *