श्रीमाली समाज को मिलेगा तीन मंजिला नया संस्कार भवन:कल लोकार्पण समारोह में समाज के भामाशाहों का किया जाएगा सम्मान

उदयपुर में श्रीमाली समाज के बनाए श्री संस्कार भवन का लोकार्पण समारोह रविवार को आयोजित होगा। समारोह में भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। टाइगर हिल स्थित श्री संस्कार भवन के लोकार्पण के बाद वहीं पर सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने बताया कि लोकार्पण समारोह के साथ सम्मान समारोह का आयोजन करने का उद्देश्य उन सभी भामाशाहों के प्रति समाज जनों का आभार व्यक्त करना हैं, जिन्होंने इस भवन के निर्माण में सहयोग कर समाज जनों के सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों के लिए एक बेहतरीन स्थान उपलब्ध कराया है। स्व. प्रो विजय श्रीमाली और प्रेमशंकर बोहरा का सपना हुआ पूरा इस भवन का सपना समाज के अग्रणी रहे अजमेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्व. प्रो विजय श्रीमाली और प्रेमशंकर बोहरा ने देखा था। जो पूरा होता हुआ देख समाज जनों में काफी उत्साह है। समारोह के मुख्य मेहमान खेम प्रकाश जोशी रहेंगे। तो वहीं प्रेरणा पाथेय सत्यनारायण श्रीमाली और विशिष्ट मेहमान प्रेमशंकर बोहरा होंगे। कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि श्री संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार को सुबह 11.15 पर भूतल सहित तीन मंजिला भवन का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के सह संयोजक सुनीलदत्त श्रीमाली और सूर्यप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि संस्कार भवन परिसर में समाज जनों के उपयोग के लिए एक बडा गार्डन, पार्किंग एरिया, यज्ञशाला, छोटा हॉल, बडा हॉल, तीन मंजिला भवन में कमरों का निर्माण किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *