पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले भारत नगर चौक पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी जब किन्नरों के एक समूह ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान न केवल ट्रैफिक जाम हुआ बल्कि एक कार सवार परिवार को भी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। माई भोली महंत के दखल के बाद मांगी माफी इस पूरे मामले में जब अखिल भारतीय सनातन धर्म किन्नर समाज की प्रमुख माई भोली महंत ने दखल दिया तो मिसबिहेव करने वाले किन्नर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। किन्नर ने कहा कि मैं लुधियाना के सभी किन्नरों, माइयों और लोगों से माफी मांगना चाहती हूं। मुझ से यह गलती हो गई। अब कभी ऐसी गलती दोबारा से नहीं होगी। मेरे साथ जो 3 से 4 लोग थे वह भाग गए। मैं अकेली फंस गई हूं। मैं उस परिवार से भी माफी मांगना चाहती हूं। मैंने प्राची गुरू का नाम झगड़े दौरान लिया था। वह मेरी कुछ नहीं लगती। मैं बस उनके घर आती जाती थी। वह मेरी गुरू नहीं थी। मैंने डरती ने उनका नाम ले दिया था। मैं पब्लिक से भी माफी मांगती हूं। क्या था पूरा मामला पीड़ित परिवार ने बताया वह लोग अपनी कार में सवार होकर चौक से गुजर रहा थे कि तभी किन्नरों ने रास्ता रोक लिया और बधाई (पैसे) की मांग करने लगे। कार चालक के साथ उसकी पत्नी और अन्य परिजन भी मौजूद थे। परिवार ने जब पैसे देने से इनकार किया तो किन्नरों ने बदतमीजी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने बताया था कि वे इस समय एक गहरे पारिवारिक दुख से गुजर रहे हैं। कार में सवार महिला ने रोते हुए बताया मेरे पिता का हाल ही में निधन हुआ है और हम उसी के संबंध में किसी बहुत जरूरी काम से बाहर निकले थे। हमने उन्हें अपनी स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने न केवल हमें गालियां दीं बल्कि बीच सड़क पर तमाशा कर हमें अपमानित भी किया।


