रामपुरा में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, बाल-बाल बचा परिवार:एक व्यक्ति का हाथ झुलसा, 28 हजार रुपए और राशन जला; मकान में आईं दरारें

राजस्थान के बदनौर क्षेत्र के रामपुरा गांव में शनिवार शाम एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया गया। हादसा शाम 8 बजे प्रभु लाल गुर्जर के घर में हुआ, जब उनकी पत्नी शाना देवी रसोई में खाना बना रही थीं। एलपीजी सिलेंडर से रिसाव के बाद अचानक आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ। सौभाग्य से विस्फोट से पहले पड़ोसी प्रभु लाल खाती और प्रभु लाल गुर्जर ने घर में मौजूद मांगी देवी और तीनों बच्चों देवराज, दीपक और नोरत को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बचाव कार्य में प्रभु लाल का हाथ जल गया। रामपुरा के सरपंच प्रतिनिधि तेजमल गुर्जर के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान में गंभीर दरारें आ गईं। घर में रखे 28,000 रुपए नकद, दो बोरी गेहूं, एक बोरी जौ के साथ-साथ कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना बदनौर थाने को दी गई है। प्रभु लाल गुर्जर के एक कमरे वाले मकान में स्थित रसोई में यह विस्फोट हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा होते-होते टला, क्योंकि समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *