कोटपूतली के प्रागपुरा पहुंचे डीआईजी देवेंद्र बिश्नोई:कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर, सीसीटीवी लगाने की अपील

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा परिसर में डीआईजी एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए नागरिकों से पुलिस का मददगार बनने की अपील की। डीआईजी ने परिवारों से की जनसुनवाई
जनसुनवाई में डीआईजी बिश्नोई ने आधा दर्जन से अधिक परिवारों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर अपराधों में कमी लाई जा सकती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटवर्ती पुलिस थाने या 100 नंबर पर अवश्य देनी चाहिए, ताकि बड़ी वारदातों को रोका जा सके। सीसीटीवी लगाने की सलाह दी
डीआईजी ने नागरिकों को अपने आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि घर के सभी सदस्यों के बाहर जाने पर इसकी सूचना निकटवर्ती थाने में देनी चाहिए। जागरूकता से ही समाज में होने वाले अपराधों को कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पुलिसकर्मी भी समाज का ही हिस्सा हैं। सड़क सुरक्षा पर बोलते हुए देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने दोपहिया वाहन चालकों और सवारियों को हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *