नर्मदापुरम में रॉयल्टी ऑफिस पर पथराव, पुलिस बल तैनात:अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली रोकने को लेकर विवाद, जमकर चले डंडे, चार घायल

नर्मदापुरम में कुलामढ़ी रोड स्थित रेत कंपनी के रॉयल्टी ऑफिस में शनिवार को अवैध रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर विवाद हो गया। रेत कंपनी और अवैध रेत का उत्खनन करने वाले दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। उनके बीच डंडों से मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि रेत माफियाओं के गुर्गों ने कंपनी के रॉयल्टी ऑफिस पर पथराव कर दिया। मारपीट कि घटना में दोनों पक्ष के 2-2 लोग घायल हो गए। जिसके बाद बड़ी संख्या रेत कारोबार से जुड़े लोगों की भीड़ भी लगने लगी। चार पर मामला दर्ज विवाद की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान और कोतवाली थाना टीआई थाने के बल को लेकर मौके पर पहुंचे। शाम तक पुलिस बल रॉयल्टी ऑफिस के बाहर तैनात रहा। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने एक पक्ष से डोंगरवाडा के सरपंच माखन कीर के भाई अशोक कीर की तरफ से रेत कंपनी के चार अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। रेत कंपनी की तरफ से भी केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। देहात थाना प्रभारी बोले-दोनों पक्षों ने शिकायत की देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया रेत कंपनी के कर्मचारी और अवैध रेत का उत्खनन करने वाले लोगों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे थे। कुछ लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों ने शिकायत की। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। डंपर धीमा चलाने का कहने पर मारपीट की एक पक्ष से डोंगरवाडा के सरपंच माखन कीर के भाई अशोक कीर को पैर और हाथ में चोटें आई। उन्हें निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अशोक की तरफ से एफआईआर में लिखवाया कि फरियादी अशोक और भतीजे मोटा के साथ बाइक से सुबह 10.30बजे कुलामढ़ी रोड पवारखेड़ा बायपास से निकल रहे थे। तब रॉयल्टी ऑफिस के सामने से डंपर स्पीड में बाइक के बाजू से निकला। जिससे बाइक से हम गिरते गिरते बचे। बाद में हमने रॉयल्टी ऑफिस में जाकर डंपर के ड्राइवर से गाड़ी धीमे चलाने का कहा तो कंपनी के चार कर्मचारी आएं और उन्होंने डंडे से मारपीट करने लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *