शाहपुर में चली गोली, एक घायल भोपाल रेफर:रेत कारोबार में 14 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर था विवाद

बैतूल के शाहपुर में शनिवार को पैसों के लेनदेन को लेकर गोली चल गई, जिसमें राजेश विश्वकर्मा नाम का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर के पार हो गयी। घटना शाहपुर के उप नगरीय क्षेत्र पताऊव्वपुरा में हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल राजेश ने खुद को रेत कारोबारी का पार्टनर बताया है। उसके अपने पार्टनर केदार कुशवाह के बेटे गिरिराज पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दो गोलियां निशाना चूक गईं, लेकिन तीसरी गोली बाएं पैर की जांघ को भेदते हुए आर-पार निकल गई। गोलीबारी के साथ-साथ केदार ने लाठियों से भी पिटाई की। 14 लाख रुपए का बकाया था पीड़ित राजेश के अनुसार उन्होंने और एक अन्य पार्टनर शिव ठाकुर ने खदान में 14 लाख रुपए का निवेश किया था। काम का दो बार का भुगतान बकाया था, जिसे लेने वे केदार कुशवाह के पास गए थे। टोकन उनके पास होने के बावजूद केदार ने भुगतान करने से मना कर दिया और इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कंपनी ने कहा- दोनों को नहीं जानते गौरतलब है कि शाहपुर इलाके में कई रेत खदाने है। यहां प्रशासन ने परम डिस्ट्रीब्यूटर को रेत खदान का ठेका दिया है। बैतूल में कंपनी का प्रबंधन देख रहे सीपी मिश्रा ने बताया कि कंपनी का इस विवाद से कोई लेना देना नहीं है। दोनों व्यक्ति कंपनी से न तो जुड़े है और न ही कंपनी का इनसे कोई वास्ता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *