अवैध बोरिंग रोकने गए डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला:महिलाओं ने लोहे की रॉड-पत्थरों से किया हमला; वनरक्षक के सिर में आई चोट

रायसेन में वन भूमि पर अवैध बोरिंग की कार्रवाई को रोकने गए वन विभाग के अधिकारियों पर कुछ ग्रामीण और महिलाओं ने हमला कर दिया। शनिवार शाम करीब 5 बजे वन परिक्षेत्र पश्चिम के साहतगंज बीट के सातकुंडा में यह घटना हुई। डिप्टी रेंजर सर्जन मीणा और वनरक्षक श्रीराम सिरशाम जब वन भूमि पर हो रही अवैध बोरिंग को रोकने पहुंचे, तो वहां बोरिंग कर रहे भोपाल निवासी अमन शर्मा ने कुछ महिलाओं को बुला लिया। महिलाएं लोहे की रॉड और प्लास्टिक के पाइप लेकर आईं और दोनों अधिकारियों को घेर लिया। हमलावर महिलाओं ने पहले वनरक्षक की बाइक पर प्लास्टिक के पाइप से हमला किया। इसके बाद उन्होंने पत्थर मारे, जिससे वनरक्षक श्रीराम के सिर में गंभीर चोट आई। वनरक्षक के सिर में आई चोट वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि वन परिक्षेत्र पश्चिम के साहतगंज बीट के सातकुंडा में वन भूमि पर अमन शर्मा के द्वारा बोरिंग की जा रही मशीन को रोकने का डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर कुछ महिलाओं और ग्रामीणों ने हमला किया था। इस घटना में वनरक्षक के सिर में चोट आई है। खरवाई चौकी पर हमला करने वालों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *