अबोहर क्लब के नए पदाधिकारियों का चुनाव:अरविंद बजाज बने प्रधान, एसडीएम-डीएसपी संरक्षक, पंकज को महासचिव- राकेश को कैशियर की जिम्मेदारी

अबोहर क्लब के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के हलका इंचार्ज अरुण नारंग के नेतृत्व में 3 जनवरी को हुई एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान अरविंद बजाज को क्लब का नया प्रधान चुना गया। पंकज हांडा को महासचिव और राकेश मुंजाल को कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष कुमार, राजू मित्तल, संजय सिंगला, राकेश, मोटी मुटनेजा और मनोहर सचदेवा को उप-प्रधान बनाया गया है। रिंपी, दविंदर सिंह काका, अभिषेक सिडाना, अश्विनी और बलजिंदर को सचिव नियुक्त किया गया है। एसडीएम और डीएसपी बने संरक्षक क्लब का मुख्य संरक्षक एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत और डीएसपी सुखविंदर सिंह को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में चांद प्रकाश सेतिया, विजय नागपाल बब्बू, अर्जुन सियाग, रवि सेतिया, नवनीत जायसवाल, सुरेंद्र विज और राजेश डोडा शामिल हैं। इस अवसर पर अरुण नारंग ने कहा कि क्लब को पूरी तरह से सामाजिक तरीके से चलाया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियां नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से एसडीएम और डीएसपी को मुख्य संरक्षक के रूप में जोड़ा गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई नारंग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से क्लब के विस्तार के लिए प्रयास करने का आग्रह किया, ताकि शहरवासियों को क्लब में बेहतर सेवाएं मिल सकें। नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट अरविंद बजाज ने आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को तन, मन और धन से पूरा करेंगे और सभी शहरवासियों को साथ लेकर चलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *