JCB मालिक पर ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप:चाकू का भय दिखाकर रेप किया, बच्चे को मारने की धमकी दी; आरोपी फरार

कोडरमा जिले में एक जेसीबी मालिक पर अपने ही चालक की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने डोमचांच थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना डोमचांच थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति जेसीबी चालक हैं। शुक्रवार को पीड़िता के पति काम के सिलसिले में बरकट्ठा (हजारीबाग) गए हुए थे। उनकी सास और ननद भी खेत पर आलू निकालने गई थीं। पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली सो रही थी, तभी आरोपी नंदलाल पंडित उनके घर पहुंचा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नंदलाल पंडित ने उन्हें अकेला पाकर चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला दुष्कर्म के बाद जब नंदलाल घर से निकल रहा था, तभी पीड़िता की सास और ननद घर लौट आईं। उन्होंने नंदलाल को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इस दौरान आरोपी अपनी बाइक पीड़िता के घर पर ही छोड़ गया। शनिवार को पति के बरकट्ठा से लौटने के बाद पीड़िता ने डोमचांच थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही नंदलाल पंडित के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। आरोपी नंदलाल पंडित फिलहाल फरार डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नंदलाल पंडित फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता के पति ने कहा है कि यदि आरोपी नंदलाल पंडित की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *