लुधियाना में नगर निगम कर्मचारी पर चाकू से हमला:भीड़ ने आरोपी को पकड़ा, जोधावाल थाने ले गए तो पुलिस बोली हमारा एरिया नहीं

लुधियाना में थाना बस्ती जोधेवाल से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने नगर निगम कर्मचारी पर चाकू से वार कर दिए। इस हमले में नगर निगम कर्मी विनोद कुमार घायल हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी लखबीर सिंह को पकड़ लिया। घायल निगम कर्मी पब्लिक पब्लिक के साथ आरोपी को पकड़कर थाना बस्ती जोधेवाल ले गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया दिया कि यह उनके थाने का मामला नहीं है इसे थाना दरेसी लेकर जाएं। पब्लिक फिर उसे थाना दरेसी लेकर पहुंची। पब्लिक ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पीड़ित बोला, आरोपी ने कई वार किए पीड़ित विनोद कुमार सलेम टाबरी का रहने वाला है और नगर निगम में सफाई सेवक है। विनोद ने बताया कि वह बाल सिंह नगर के पास अपनी ड्यूटी पर था, तभी लखवीर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने इस दौरान उस पर कई वार किए। लोग नहीं पकड़ते तो जान से मार देता विनोद कुमार ने बताया कि अगर मौके पर मौजूद लोग आरोपी को नहीं पकड़ते तो वह उसे जान से मार देता। उन्होंने बताया कि बाल सिंह नगर बस्ती थाने के साथ है तो सभी आरोपी को लेकर बस्ती जोधेवाल थाने गए। वहां जाकर पता चला कि यह दरेसी थाने का क्षेत्र है। उसके बाद वो दरेसी लेकर गए। आरोपी पुरानी रंजिश थी इसलिए किया हमला आरोपी लखवीर सिंह ने अपने बयान में बताया कि उसका विनोद कुमार के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने गुस्से में आकर विनोद पर हमला किया। आरोपी बहादुर के रोड इलाके का निवासी है और ई-रिक्शा चलाता है। शिकायत की जांच कर रहे हैं थाना दरेसी एएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पीड़ित के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *