गुप्त नवरात्र पर बाजार कसेरियां वाले कांगड़ा मंदिर में माता का जागरण करवाया गया। 14 से 22 जनवरी तक रोजाना शाम 7 से 10 बजे तक होने वाले माता रानी के भगवती जागरण में काली माता मंदिर महंत अशोक और विद्या सागर द्वारा महामाई का गुणगान किया। इसी दौरान माता रानी की देसी घी की पिंडी बनाई गई। महंतों द्वारा पवित्र ज्योति जलाकर गणेश वंदना की। मंदिर के महंत प्रेम, राजीव और साहिल चोपड़ा ने बताया कि 22 जनवरी को भक्तों को देसी घी का प्रसाद बांटा जाएगा। जागरण के अंत में छोटी कंजकों की पूजा की गई। इस मौके पर राकेश राजू, विक्की, अमित काका, टोनी, अनिल और अन्य भक्तों ने मिलकर माता रानी की पिंडी का शृंगार किया। इस मौक भजनों पर भक्तजन मुत्रमुगध हो गए।


