बूंदी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा:चोरी की गई बाइक बरामद, कोतवाली थाना की कार्रवाई

बूंदी पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) के निर्देश पर की गई। कोतवाली थानाधिकारी रमेशचंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय जानकारी के आधार पर चोर की तलाश की और उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। यह मामला फरियादी सुरभित गर्ग पुत्र पवन गर्ग निवासी विष्णु विहार कॉलोनी, बूंदी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। सुरभित गर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उनकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (रजि. नंबर RJ-08-SW-6261) 24 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर मु.न. 03/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र महावीर (उम्र 26 वर्ष) निवासी आकोदा, थाना दबलाना, जिला बूंदी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से इस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के साथ हेड कॉन्स्टेबल सत्येंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल अमित और कॉन्स्टेबल प्रभुलाल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *