थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने दफ्तर के बाहर पार्क हुई स्कूटी चोरी करने के मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पलविंदर कौर निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने बताया कि उसके पति का 27 पुरानी तहसील नजदीक पिंगलवाड़ा में जोब प्लेसमेंट का दफ्तर है। शुक्रवार को उसने अपनी स्कूटी दफ्तर के बाहर पार्क की थी, जब वह वापस बाहर आई तो उसकी स्कूटी को कोई अज्ञात युवक चोरी कर ले गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।


