बैठक में यादव समाज ने की शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा

तोषगांव| फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के शैक्षणिक स्थिति व राजनीति की ओर कदम बढ़ा कर प्रतिनिधित्व करने के बारे में चर्चा किया गया। इस दौरान फुलझर राज अध्यक्ष जगतराम यादव व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बालकराम यादव ने बैठक में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबके लिए बहुत की गौरव का विषय है कि बहुत ही जल्द राधा कृष्ण जी के मंदिर निर्माण कार्य चालू होने वाला है हमारे ग्राम भूकेल बाजार पड़ाव में होने जा रहा है। इस अवसर पर बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने समाज के प्रति उनके वक्तव्यों को रखने के लिए कहा और अपने अपने सुझाव देने को कहा ताकि फुलझर राज झेरिया यादव समाज, इस बार ग्राम पंचायतों में राजनीतिक में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा व शिक्षा की दिशा मे नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े। इस मौके पर बालकराम यादव, रथलाल यादव, ठंडा राम यादव, खुलूराम व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *