डौंडी| ग्राम भर्रीटोला के अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी प्रकोष्ठ का रामचरित मानस गान सम्मेलन 22 जनवरी को होगा। लोकेश मलार्य ने बताया कि सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 से रात 9 बजे तक मानस गान होगा। मुख्य अतिथि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू, विशेष अतिथि पिछड़ा वर्ग समाज बालोद के अध्यक्ष छगन यदु, भाजपा मंडल डौंडी के उपाध्यक्ष हिंसाराम साहू, विशाल मोटवानी, अजय अग्रवाल, स्वाधीन जैन होंगे।


