बालोद| शनिवार को वाहन में मवेशियों को भरकर महाराष्ट्र ले जाते लोगों ने पकड़ा। गुंडरदेही के मोती ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे अपने साथी के साथ टहलने के लिए निकले थे। तभी चैनगंज स्कूल के पास कुछ व्यक्ति वाहन के पास थे। वहां से जानवरों की आवाज आने पर गाड़ी के पास गए तो चालक व अन्य लोग भाग गए। गाड़ी में मवेशी थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


