बालोद| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग के तत्वाधान में जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक शालाओं के हिंदी एवं संस्कृत विषय का अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण हाई स्कूल जमरूवा में किया गया। हिंदी विषय में दो विकासखंड बालोद एवं डौंडीलोहारा और संस्कृत विषय में तीन विकासखंड डौंडी, गुरूर, गुंडरदेही के 135 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। हिंदी विषय विशेषज्ञ के रूप में संजय कुमार मैथिल एवं प्रज्ञा शर्मा और संस्कृत विषय विशेषज्ञ के रूप में टीआर गंगबेर,पीलूराम साहू, प्रतिभा त्रिपाठी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान संध्या शर्मा, डॉ. वंदना सिंह, सुषमा हिरवानी, देवकी, अंजना बेक उपस्थित रहे।


