बूंदी के जंगल में मिला नवजात बालिका का शव:पास में मिली इंजेक्शन सिरिंज, चरवाहे की सूचना पर पहुंची पुलिस

बूंदी जिले के हिण्डौली थाना क्षेत्र में काछोला के जंगलों के पास एक नवजात बालिका का शव बरामद हुआ है। शव के निकट एक इंजेक्शन सिरिंज भी मिली है। यह घटना बावड़ी खेड़ा के जंगलों के पास सामने आई। बकरियां चराने वाले एक व्यक्ति ने नवजात का शव देखा और तत्काल काछोला की सरपंच को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर हिण्डौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटा रही है। शिशु की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिण्डौली थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम सुबह करवाया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी या सुराग हो तो वे थाने में संपर्क करें। मामले की जांच जारी है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने कहा- नवजात बच्ची का जंगल में मिलना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। यदि कोई नवजात शिशु अनचाहा या पालन-पोषण में असमर्थ हो, तो उसे असुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के बजाय पालना गृह / क्रैडल बेबी सिस्टम में सुरक्षित रूप से सौंपना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी और उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *