10 दिन ही शेष, 20 हजार किसानों ने नहीं बेचा धान

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के 129 धान खरीदी केन्द्र में किसानों से धान खरीदी जारी है। इस साल धान बेचने के लिए करीब 1 लाख 27 हजार किसानों धान बेचने के लिए पंजीयन करवाया था। इनमें से करीब 1 लाख 7 हजार से अधिक किसानों से धान बेच लिया है। वहीं, धान खरीदी के मात्र 10 दिन शेष हैं, जबकि 20 हजार किसानों से धान खरीदी बाकी है। बता दें कि जिले में सर्मथन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर 24 से हुई थी, लेकिन धान खरीदी केन्द्र में दिसंबर से धान खरीदी में तेजी आई। इधर धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव कहीं तेजी से तो कहीं धीमी गति से जारी है। बचे हुए किसान मैनुअल के साथ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन ले रहे हैं। वहीं धान बेचने के बाद किसान रबी फसल की तैयारी जुट गए हैं। इस साल जांजगीर व सक्ती क्षेत्र के नहर में पानी छोड़ दिया है। धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किया जाएगा। संभवत: किसानों को अंतर राशि धान खरीदी खत्म होने के बाद जारी किया जाएगा। धान की मात्रा एकड़ में 21 क्विंटल तय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *