मिट्टी से भरा ट्रैक्टर दुकान में घुसा:बालाघाट में दो बाइक रौंदी, लाखों का नुकसान; ड्राइवर पर केस

बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉयल चौक पर शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को रौंदता हुआ एक दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी की मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहा था। यह घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। अनियंत्रित ट्रैक्टर स्टेशनरी की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे के समय दिवांक अपनी पैशन-प्रो और अंकित उइके अपनी नई पल्सर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पास ही चाय पी रहे थे। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रैक्टर की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन इस घटना में वाहनों और दुकान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। एक हफ्ते में दूसरी घटना, पुलिस ने किया वाहन जब्त भरवेली क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते के भीतर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर घर या दुकान में घुसने की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वाहन मालिकों की शिकायत पर भरवेली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस अब अवैध परिवहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *