पार्टी किसी एक व्यक्ति और परिवार की नहीं:राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बोले-पुराने लोग नए को स्वीकार करें

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति और परिवार की नहीं हैं। नए लोगों को भी सम्मान मिलना चाहिए। नए लोगों के आने से पार्टी में नयापन आता हैं। उन्होने कहा कि पुराने लोगों को नए लोगों को स्वीकार करना चाहिए। पुराने अनुभव के साथ नया जोश भी जरूरी हैं। आपस में मिलकर समन्वय बैठाते हुए किस तरह से काम किया जाए, यह जरूरी हैं। बीएल संतोष शनिवार को कॉस्सिट्यूशन क्लब में आयोजित बीजेपी की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। पदाधिकारियों को दौरे करने का टास्क
बीएल संतोष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि जितना हो सके, उतना प्रवास (दौरे) करें। सभी पदाधिकारियों को प्रवास करना चाहिए। प्रवास के दौरान नए लोगों से मिलकर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, इससे संगठन का विस्तार होता हैं और संगठन को मजबूती मिलती हैं। उन्होने कहा कि पार्टी में मोर्चे और प्रकोष्ठ पहली सीढ़ि हैं। इनको पूरा सम्मान देना चाहिए। अगर कोई बात हो तो उसे पार्टी के प्लेटफॉर्म पर रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *