आदमपुर | समाज सेवी संस्था लायंस क्लब वानस्टेड एवं वुडफोर्स यूके ने लायंस क्लब आदमपुर और लायंस आई हॉस्पिटल सोसायटी ने सरकारी प्राइमरी स्कूल सगरा में स्मार्ट क्लासरूम की आधारशिला रखी। प्रोजेक्ट के चेयरमैन दसविंदर कुमार और अध्यक्ष कुलवीर सिंह की देखरेख में संबंधित समारोह करवाया। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. सुरिंदर पाल सौंधी ने गुरु महाराज के चरणों में प्रार्थना करने के बाद ईंट रखकर स्कूल के लिए बनाए जा रहे स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास किया। शविंदर कुमार और लायन कुलवीर सिंह भोगपुरियां ने बताया कि स्कूल को 5 लाख की लागत से स्मार्ट क्लासरूम बनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल जसविंदर कौर, डॉ. करनैल सिंह, राकेश चोढा, डॉ. खड़क सिंह,बलराम वर्मा,राजिंदर प्रसाद,सुशील डोगरा आदि मौजूद रहे।


