हुंडई का क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ इलेक्ट्रिक बाजार में बड़ा कदम

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपनी नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को लांच किया है। कंपनी ने इसकी खासियतों की जानकारी दी। क्रेटा इलैक्ट्रिक में क्रेटा के आईसीई वर्जन के सभी प्रमुख फीचर्स के साथ एक नई इलेक्ट्रिक पहचान भी दी गई है। इसमें लेदरेट डैशबोर्ड, ड्यूल स्क्रीन सेटअप, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के माध्यम से वायरलेस कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ जैसी खासियत है। कंपनी का दावा है कि क्रेटा ईवी फुल चार्ज में 473 किलोमीटर तक चलेगी। यह सिर्फ 7.9 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम सहित 52 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 51.4 किलोवाट आवर्स, 42 किलोवाट आवर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में चार वैरिएंट मिलेंगे। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस वैरिएंट शामिल हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360 डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम फीचर दिए जाएंगे। इनमंें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर शामिल हैं। इस मौके पर हुंडई मोटर्स इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि क्रेटा ईवी स्थानीय रूप से तैयार बैटरी पैक से साथ आ रही है। हम पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सेल विनिर्माण स्थानीय भारतीय भागीदार एक्साइड के साथ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *