एलपीयू के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष के बीटेक छात्र और कैजेल इंडस्ट्रीज के संस्थापक तनिष्क को 26 जनवरी, 2025 को कर्तव्य पथ पर भारत के 76वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री और इंटर्नल ट्रेड की सिफारिश पर स्टार्टअप इंडिया द्वारा दिया गया यह निमंत्रण प्रमुख सरकारी पहलों को आगे बढ़ाने में तनिष्क की भूमिका को स्वीकार करता है। तनिष्क ने एम3एम फाउंडेशन से 1.2 करोड़ की सीड फंडिंग हासिल की।


