भोपाल में महिला का सिर फोड़ा, युवक को पीटा:शराब पीने से रोका तो घर में घुसकर किया हमला, गाड़ी में लगाई आग, जिंदा जला बकरा

भोपाल में शराब पीकर हंगामा कर रहे बदमाशों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। उन्होंने घर में घुसकर महिला और पुरुष पर बेरहमी से हमला कर दिया। यही नहीं उन्होंने घर में खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। जिससे पास में बंधा एक बकरा जिंदा जल गया। घटना बाग मुगलिया इलाके में 26 दिसंबर को हुई है। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई है। हमले में महिला सुमन का सिर फूट गया। जबकि युवक अखिलेश साहनी के पैर फ्रैक्चर हो गए। महिला सुमन ने बताया कि अनुज और उसकी गैंग के लोग शराब पीकर इलाके में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। जब हमने विरोध किया तो अनुज, संदीप, भीम और पवन अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया और उल्टा नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। महिला का सिर फूटा, युवक के पैर फ्रैक्चर
हमले में सुमन नामक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वहीं युवक अखिलेश साहनी को बेरहमी से पीटा गया। उसके पैर फ्रैक्चर हो गए। उन्होंने पसलियां भी टूटने की बात कही है। यही नहीं बच्चों से भी मारपीट की बात कही है। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। एक जिंदा बकरे को भी आग के हवाले कर दिया। उन्होंने घर को जलाने की भी कोशिश की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का आरोप- पुलिस ने छोड़े आरोपी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों को पकड़ने के बावजूद बाद में छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर ही ब्लैकलिस्ट में डाल दिया, जिससे वे मदद के लिए संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया घटना में दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज की थी। मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है। सुमन नाम की महिला मादक पदार्थ बेचने के मामले में भी संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *