राजनांदगांव| शिवसेना ने गुरुवार को पुराना रेस्ट हाउस में बैठक कर आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। संगठन का विस्तार, हिन्दू राष्ट्र की मांग व अन्य विषय शामिल रहे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव, दिनेश ताम्रकार, कमल सोनी, मनीष तिवारी, आकाश सोनी, लक्ष्य रेड्डी, शुभा शंकर तिवारी मौजूद रहे। मार्च में राष्ट्रीय प्रमुख एकनाथ शिंदे के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई।


