सेंट्रल-जेल में बंदी की आंख पर फेंकी थी गरम चाय:ऑपरेशन के बाद भी रोशनी नहीं लौटी, चाय न देने पर हुआ था विवाद, आरोपी न्यायिक हिरासत में

अजमेर की सेंट्रल जेल में एक बंदी ने दूसरे बंदी पर गर्म चाय फेंक दी और स्टील मग से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हमला करने वाले बंदी को गिरफ्तार कर लिया है। चाय नहीं देने को लेकर दोनों बंदियों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बंदी ने पहले दूसरे बंदी पर चाय फेंकी और फिर स्टील मग से उसकी आंख पर हमला कर दिया। हमले में बंदी की आंख इतनी बुरी तरह से घायल हो गई कि उसका ऑपरेशन करना पड़ा। आंख में लेंस डालने के बावजूद उसकी रोशनी वापस नहीं आई।सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी बंदी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। AI तस्वीरों से समझिए जेल में कैसे हुआ था विवाद कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल भेजा
सिविल लाइन थाने के एएसआई हरि यादव ने बताया- 11 नवंबर 2025 को सेंट्रल जेल में तैनात जेल प्रहरी गुमानाराम ने बंदी राजकुमार (निवासी ब्यावर रोड) की ओर से शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। एएसआई हरि यादव ने बताया कि टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी बंदी रामदेव को सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया । कोर्ट में पेश करने के बाद वापस जेल भेज दिया। आरोपी बंदी पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहा है। पुलिस के अनुसार, लेंस प्रत्यारोपण के बावजूद बंदी की आंख की रोशनी वापस नहीं आई है। —– विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सेंट्रल जेल में बंदी को पीटा,आंख पर फेंकी गरम चाय:बोला- डॉक्टरों को लैंस तक निकालना पड़ा, रोशनी तक जा सकती; दो बार चाय मांगने पर झगड़ा अजमेर की सेंट्रल जेल में चाय नहीं देने पर एक बंदी ने दूसरे बंदी पर गरम चाय फेंक दी। स्टील के मग से आंख पर चोट भी मारी। चोट इतनी गहरी लगी कि उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। बायीं आंख का लैंस निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *