पाली | भोमिया राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाली प्रवास के दौरान मुलाकात कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की। वैरसिंह भाटी गुरड़ाई ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राठौैड़ का स्वागत करते हुए उन्हें राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े समाज के लोगों को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। पंचायत से लेकर निकाय चुनावों में भी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए कहा। इस दौरान यूआईटी के पूर्व चेयरमैन संजय ओझा, गुंदोज मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह डेंडा, विशनसिंह पादरला, अध्यक्ष दलपतसिंह भायल मौजूद थे।


