निगम में शामिल होने के बाद केवल मेन रोड ही बनी, अंदरूनी सड़कों की हालत आज भी खराब

जालंधर| घर की सुख और तरक्की उसके मुख्य द्वार से ही पता चल जाती है। इस भाव को लेकर पंजाबी संस्कृति में कहावत है- ‘घर दे भाग डेओड़ी तों पछाणे जांदे ने।’ यह तस्वीर शुक्रवार को मकसूदां चौक की है। यह करतारपुर की दिशा से जालंधर सिटी का एंट्री गेट है। नगर निगम ने स्वागती बोर्ड भी लगा रखा है। लेकिन महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें जलाईं। चुनाव के बीच तमाम चौराहों पर रोशनी कर दी गई पर नगर का प्रवेश द्वार अब भी अंधेरे में है। भास्कर न्यूज | जालंधर कैंट से सटे दीप नगर और नंगल करार खां के लोग इस बार निगम चुनाव में अपने मनचाहे उम्मीदवारों को वोट डालेंगे। लोगों में उत्साह है कि सरपंच के बाद अब पार्षद उनकी समस्याओं को सुनेंगे। दैनिक भास्कर की टीम ने जब निगम में शामिल दीप नगर और नंगल करार खां का दौरा किया तो लोगों ने कहा कि निगम में आने के बाद केवल यहां मुख्य सड़क ही बनीं, अंदरुनी रोड तो आज भी क्षतिग्रस्त हैं। सोचा था कि अब विकास होगा, लेकिन चार साल बाद भी ऐसा नहीं हुआ। जालंधर| नगर निगम चुनाव में तमाम दलों के उम्मीदवार नारा दे रहे हैं – मेरा वार्ड, मेरा परिवार। बस शहर के साझा मुद्दों पर केवल राजनीतिक दल बात ही कर रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकालता। सिटी में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सभी राजनीतिक दल मौन हैं। जालंधर सिटी के एंट्री पॉइंट यानी पीएपी चौक में रोजाना जाम लग रहा है। नेशनल हाई-वे अथॉरिटी का यहां फलाईओवर के साथ नया रास्ता तैयार करने का प्रोजेक्ट लंबित है। पिछले सात साल से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। जालंधर| शनिवार को कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर सरकारी मशीनरी के गलत प्रयोग का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब में जिला शहरी कांग्रेस कमेटी प्रधान राजिंदर बेरी और उत्तर हलका के विधायक बावा हैनरी ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के हक में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड 33 से उम्मीदवार मनमीत कौर ने को डराया गया। इस कारण उन्हें नामांकन वापस लेना पड़ा। वहीं हैनरी ने अमित ढल्ल मामले में एक्शन न लिए जाने पर हाईकोर्ट जाने की बात कही है। कांग्रेस उम्मीदवार सतीष धीर ने आप के अमित ढल्ल द्वारा नामांकन में जानकारियां छिपाने की शिकायत की थी। हैनरी ने कहा कि अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। नियमानुसार, जब उम्मीदवार का रिकॉर्ड छिपाए जाने पर उसका नामांकन रद्द हो सकता है। आप उम्मीदवार को दो केसों में कुल पांच साल की कैद के साथ 12 हजार का जुर्माना भी लगाया जा चुका है, जबकि ढल्ल ने तीन साल की कैद व जुर्माने की सजा की जानकारी नामांकन में नहीं दी। उन्होंने बताया िक डीसी दफ्तर को इसकी शिकायत की गई है। फोटो : दीपक दीप नगर निवासी परमिंदर सिंह ने कहा कि जब मेन रोड तैयार हुई तो पानी का मेन कनेक्शन कट गया था। इसका हल आज तक नहीं हो पाया। अगर सरपंच होते तो शिकायत कर हल करवा लेते। लेकिन निगम अधिकारी व कर्मचारी सुनवाई नहीं करते हैं। लोगों ने अपने पैसों से गलियां बनवाई हैं। जबकि ये काम निगम का है। जगदीश सिंह और सर्बजीत सिंह ने कहा कि दीप नगर ने जितनी तरक्की की है, वह पंचायत में ही। निगम में शामिल होने के बाद विकास की बात करते हैं लेकिन हकीकत ये है िक कोई अधिकारी पूछने तक नहीं आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *