फलोदी में कोर्ट परिसर में नल-पाइप चोरी की कोशिश:वकीलों ने पकड़ा, सामान बरामद

फलोदी पुलिस ने अदालत परिसर से नल और पाइप चोरी के आरोप में कालूराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापनगर, खारिया रिडमलसर का निवासी है। जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दुगेन्द्र सिंह इन्दा ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जिला न्यायालय परिसर स्थित शौचालय से पानी की टूंटियां खोलकर अपने थैले में डाल रहा था। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो वह घबरा गया और टूंटियों से भरा थैला लेकर अपनी मोटरसाइकिल से भागने लगा। वकीलों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पता चला कि आरोपी ने जिला न्यायालय परिसर के मुख्य भवन से वॉश बेसिन, नलों के पाइप और अन्य सामान भी चोरी किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *