सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पर चश्मे की दुकान में आग:फर्नीचर और चश्मे जले, दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में सिंगर नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थित एक चश्मे की दुकान में शनिवार रात आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में दुकान में रखा कुछ सामान जल गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। एफएसओ ने बताया शनिवार को रात 10:28 बजे फायर स्टेशन आलमबाग को सूचना मिली कि सिंगर नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे एक दुकान में आग लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन आलमबाग से दो फायर टैंकर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दुकान के अंदर से निकल रहा था धुआं मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि संतराम चश्मे वाले दुकान का शटर बंद था और भीतर से धुआं निकल रहा था। दमकल कर्मियों ने शटर खुलवाकर पंपिंग के जरिए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कुछ चश्मे, काउंटर का हिस्सा और अन्य फर्नीचर जल गया। आग लगने के कारणों की जांच अग्निशमन कार्य के दौरान दुकान मालिक रजत कुमार यादव मौके पर मौजूद रहे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *