छतरपुर में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अवैध हथियार के साथ कल्लू शुक्ला को गौरिहार पुलिस ने पकड़ा

छतरपुर जिले में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी कल्लू शुक्ला को गिरफ्तार किया है। हत्या के एक मामले में फरार चल रहे कल्लू शुक्ला को गौरिहार थाना पुलिस ने अवैध देशी अद्धी के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई एसपी अगम जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत की गई। जुलाई 2024 की हत्या का मामला यह मामला जुलाई 2024 का है, जब गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम गहबरा में कुछ लोगों ने पीड़ित का वाहन रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इस हमले में लालाभाई उर्फ विजय तिवारी की हत्या हो गई थी। गौरिहार थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पहाड़ी से हथियार के साथ पकड़ा गया इस मामले में रवि उर्फ रविंद्र अहिरवार, उदयभान उर्फ छोटू शुक्ला, गणेश बाबू शुक्ला, सीताराम शुक्ला, जितेंद्र उर्फ जीतू अहिरवार और सत्येंद्र अहिरवार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 10 हजार रुपए का इनामी कल्लू शुक्ला, जो ग्राम गहबरा निवासी छोटा उर्फ गणेश बाबू शुक्ला का बेटा है, फरार चल रहा था। उसे ग्राम चुरयारी के पास एक पहाड़ी से 12 बोर की देशी अद्धी और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी कल्लू शुक्ला हत्या, अवैध हथियार और एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 8 आपराधिक मामलों में लिप्त है। इस गिरफ्तारी अभियान में लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित, पहरा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव, एसआई सुरेंद्र मरकाम, एएसआई राजकुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक राज किशोर साहू, बाबूलाल, आरक्षक विकास सिंह, अखिलेश मिश्रा, कमल सिंह, अमित, शंकर, दीपक, अनिल, महेंद्र, शिवम मिश्रा, दीपक सिंह गौर, दीप सिंह और मुलायम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *