पन्ना में ‘विधायक कप’ का शंखनाद:सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विशाल वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को आगे बढ़ाते हुए पन्ना के छत्रसाल स्टेडियम में ‘विधायक कप’ का शुभारंभ किया गया। इस खेल उत्सव की शुरुआत एक वाहन रैली के साथ हुई, जिसमें खिलाड़ी, कार्यकर्ता और खेल प्रेमी शामिल हुए। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छत्रसाल स्टेडियम से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने फूलों और आतिशबाजी से खिलाड़ियों का स्वागत किया। रैली छत्रसाल स्टेडियम पर समाप्त हुई, जहां बैंड की प्रस्तुति के साथ खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान युवाओं ने ‘विधायक कप’ शुरू करने की इच्छा व्यक्त की थी। खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद बी.डी. शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत व्यक्ति को सक्षम और अनुशासित बनाती है। उन्होंने ‘फिट इंडिया’, ‘स्कूल गेम्स’ और ‘सांसद खेल महोत्सव’ जैसे आयोजनों से देश की ताकत बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने भी ‘युवा निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प पर जोर दिया। विधायक कप का पहला मुकाबला अजयगढ़ और धरमपुर मंडल के बीच खेला गया। इस मैच में धरमपुर ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए और आतिशबाजी के साथ बैंड की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे ने सभी अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *