भाजपा का धरना 7 को, तैयारी पूरी

लातेहार |भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार के खिलाफ ईवीएम एवं दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर 7 जनवरी को धरना दिया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय शामिल हुए। शाही ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं, लेकिन झारखंड सरकार जानबूझकर भ्रम की स्थिति बनाए हुए है। भाजपा जनता के अधिकारों और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए 7 जनवरी को धरना देगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव ने किया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी यादव, अमलेश सिंह, महिला नेत्री कल्याणी देवी, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश पांडेय समेत वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *