श्री गुरु रविदास चौक का होगा नवीनीकरण, 30 लाख की विकास परियोजनाओं की रखी गई नींव

जालंधर | शनिवार को शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 30 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मेयर वनीत धीर, आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली और राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास चौक का 21 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चौक को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यह श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतर स्थल बन सके। मंत्री भगत ने कहा कि नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत चौक की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ इसका नया डिजाइन भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मॉडल हाउस क्षेत्र में भी 9 लाख रुपये की लागत से दो नई सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *