दीपनगर स्थित मास्टर महंगा सिंह कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा वाचक आचार्य इतीश भठुला ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार श्रीकृष्ण ने भक्तों की रक्षा के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाया। आचार्य जी ने कहा कि परमात्मा प्रत्येक व्यक्ति के भीतर विद्यमान है और सच्ची भक्ति से ही उसे पाया जा सकता है। कथा के दौरान कृष्ण भजनों का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रियंका मोरया, आशा रानी, गीता रानी सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


